होटवार जेल से फरार PLFI का उग्रवादी गिरफ्तार, 11 महीने जंगल में तंबू लगाकर रहा समीर तिर्की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

होटवार जेल से फरार PLFI का उग्रवादी गिरफ्तार, 11 महीने जंगल में तंबू लगाकर रहा समीर तिर्की

गुमलाः रांची के होटवार जेल से एक साल पहले फरार हुए पीएलएफआई उग्रवादी समीर तिर्की को गुमला पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसे उसके गांव वृंदा से पकड़ा गया। इसके बाद उसे रांची पुलिस को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने किया।

होटवार जेल से फरार उग्रवादी की तलाश में रांची से गुमला तक छापेमारी, छह कक्षपाल किये गए निलंबित
समीर तिर्की 28 फरवरी 2025 की रात बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के मुख्य गेट से निकलकर भाग गया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला था कि वह जेल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भा था। जेल प्रशासन ने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, इसके अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे कैदियों की नियमित गिनती के दौरान समीर तिर्की के गायब होने की पुष्टि हुई थी।

रांची में अवैध संबंध में युवक की निर्मम हत्या, सिर और प्राइवेट पार्ट कटे मिले
11 महीने जंगल में तंबू लगाकर रहाः समीर तिर्की ने बताया कि होटवार जेल के केबल तार के सहारे वह जेल की दीवार फांद कर भागा था। जेल से भागने के बाद वह अपने गांव आ गया, जहां वह घर के लोगों से मिलने के बाद वृंदा जंगल में ही तंबू गाड़ कर रहने लगा, जिससे कि पुलिस उस तक नहीं पहुंचे।

See also  JDU में भारी बवाल, मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया, NDA से अलग होने का जारी किया था लेटर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now