पटना में बच्चों से सिर पर किताबों का बंडल ढुलवाने का वीडियो हुआ वायरल, BEO ने दिये जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

Patna-School-NEWS

बाढ़ प्रखंड के एकडंगा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसत्थू के छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे विद्यालय के लिए भारी किताबों के बंडल को अपने माथे पर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, छात्रों की यूनिफॉर्म न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ये छात्र विद्यालय के हैं या ग्रामीण। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें यह वीडियो उपलब्ध कराया है।

वीडियो में बच्चे ई-रिक्शा से किताबें उतारकर अपने माथे पर रखकर विद्यालय ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जब बच्चों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे विद्यालय के पांचवी और सातवीं कक्षा के छात्र हैं। किताबों को ढोने के बारे में पूछने पर बच्चों ने कहा कि यह कार्य उनके शिक्षक के आदेश पर किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने बताया कि शनिवार का दिन खेलकूद का होता है और बच्चे विद्यालय परिसर में खेल रहे थे।

See also  पंचायत का कचहरी भवन बना प्रेमी जोड़े का ऐशगाह! अतरंग संबंध बनाने के दौरान आती थी आवाजें, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में कपड़ा

पटना में अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बन रही थीं नकली दवाएं

किताबें बाढ़ प्रखंड के संकुल कार्यालय से ई-रिक्शा द्वारा विद्यालय लायी गई थीं। विद्यालय सड़क से कुछ दूर स्थित है। ई-रिक्शा चालक ने कुछ बच्चों को बुलाकर किताबें उतरवाने के लिए कहा था। मामले की जानकारी मिलने पर ई-रिक्शा चालकों को डांट-फटकार लगाई गई, क्योंकि उन्होंने किताबें विद्यालय तक पहुंचाने का भाड़ा लिया था।

आठवीं कक्षा के छात्र शिवम कुमार ने बताया कि ये किताबें उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसत्थू की हैं और उन्हें विद्यालय के प्रभारी ने यह कार्य सौंपा था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

होटवार जेल से फरार PLFI का उग्रवादी गिरफ्तार, 11 महीने जंगल में तंबू लगाकर रहा समीर तिर्की

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now