यूपी के रायबरेली में रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने गई 8 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की मौके पर मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

यूपी के रायबरेली में रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने गई 8 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की मौके पर मौत

डेस्कः उत्तरप्रदेश के रायबरेली में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार ने भंडारे का प्रसाद खाने जा रही 8 लड़कियों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास हुआ। ये सभी लड़कियां कोडल गांव की रहने वाली थी और प्रसाद खाने चुली गांव जा रही थी।

अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के दौरान बिहार में बेकाबू हुई भीड़, महिलाएं बेहोश और कई श्रद्धालु घायल
पुलिस के मुताबिक ये लोग एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रश्मी (14) और आसमा (22) ने बाद में दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (नौ), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

See also  रांची के ओरमांझी में ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद अब बिरसा चौक पर महिला से सरेआम चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं
चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी
घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने बताया, यह दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के कारण हुई।चार लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
घायलों का चल रहा इलाज
रायबरेली सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कुछ युवतियां पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में चार की मृत्यु हो गई है। घायलों का जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज चल रहा है।

See also  Lok Sabha Chunav 2024 Results Updates: शुरू हो गई वोटों की गिनती, जल्द मिलेगा पहला रूझान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now