गढ़वाः जिले की पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एसएनसी होटल में छापेमारी की। पुलिस रेड की सूचना के साथ ही होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक लड़की और दो लड़के को हिरासत में ले लिया है।

रांची के रातू में बच्ची की मुंहबोले भाई ने कर दी हत्या, लापता होने की कहानी गढ़ी, आरोपी के पिता ने गयाजी में कराया अंत्येष्टि
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां जिम के आड़ में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और आपत्तिजनक स्थिति में लड़के और लड़की को बरामद किया। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं इस मामले में होटल के संचालक की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


