झारखंड बीजेपी नेताओं के फ़ोन हो रहे हैं टेप, नेताओं की हत्या की साज़िश का भी आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2024

bjp accused jmm for phone taping

रांचीः  बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और ज्ञापन सौंपा की भाजपा नेताओं के फोन टेप किया जा रहा है। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के इशारे पर पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों का फोन टेप किया जा रहा है,केवल फोन ही नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का रेकी किया जा रहा है एवं भाजपा नेताओं के आवास एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी करने की योजना बनाया जा रहा है।

फ़ोन टेप, हत्या की साज़िश

बीजेपी का आरोप है कि जिस प्रकार पुलिस कार्य कर रही है उससे लग रहा है कि चुनाव के दौरान ही भाजपा नेताओं का हत्या कराई जा सकती है। श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के पास इस बात के पक्के सबूत है कि उनके नेताओं का कैसे फोन टेप हो रहा है । चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का फोन टेप करना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो है ही साथ में आर पी एक्ट की धारा 123(7) के तहत अपराध है।ऐसा करना भारतीय टेलीग्राफ एक्ट की धारा 5(2) के तहत भी अपराध है।बिना पुलिस के उच्च अधिकारियों के यह फोन टैपिंग संभव नहीं है ,इस फोन टैपिंग में राज्य के आला अधिकारी भी शामिल हैं।

See also  हजारीबाग भूमि घोटाला की आरोपी CO अलका कुमारी बनी सरकारी गवाह, ACB ने चतरा से किया था गिरफ्तार

जेएमएम ने राष्ट्रपति को भेजा पीएम मोदी के खिलाफ त्राहिमाम संदेश, हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now