रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) पुल के पास 33 KV केबल में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इस वजह से पुंदाग, पिस्का मोड़ और आसपास के कुछ इलाकों में बिजली बंद हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ लोगों ने पुल पर आग जलाई और इसे नीचे फेंक दिया, जिससे केबल में आग लग गई।
झारखंड में लैंड रिकार्ड में अब जेंडर कॉलम भी रहेगा, केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर काम शुरू करने को कहा
बिजली विभाग का अनुमान है कि ठंड से बचने के लिए सुबह ट्रक चालक पुल पर आग जलाकर चले गए और इसी दौरान केबल में आग लग गई। घटना के बाद केबल को जमीन से ऊपर उठाकर सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि बिजली जल्द से जल्द बहाल हो सके।



