- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

SNMMCH से नवजात की चोरी,नर्स बनकर आई महिला बच्चे को लेकर फरार

SNMMCH से नवजात की चोरी,नर्स बनकर आई महिला बच्चे को लेकर फरार

धनबादः कोयलांचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) से नवजात बच्चे की चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी दंपती का नवजात बेटा अस्पताल के वार्ड से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि परिजन रो-रोकर बच्चे को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, चोरी की यह घटना अस्पताल के महिला एवं प्रसूति विभाग में हुई। बच्चे के गायब होने के बाद वार्ड में मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा–तफरी का माहौल बन गया। परिजन लगातार अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगते नजर आए।

रांची के पुंदाग IIM पुल के पास 33 KV केबल में लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित
मां ने बताया पूरी घटना
नवजात की मां सरिता देवी ने बताया कि वह टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गांव की रहने वाली हैं। वह अपने पति शालिग्राम मरांडी के साथ 24 दिसंबर को SNMMCH आई थीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें महिला एवं प्रसूति विभाग में भर्ती किया था। इलाज के दौरान उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सरिता देवी ने बताया कि बीती रात करीब 8 बजे एक अज्ञात महिला नर्स बनकर उनके पास आई। महिला ने बच्चे की जांच करने की बात कही और नवजात को गोद में लेकर वार्ड से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद जब बच्चा वापस नहीं आया तो सरिता को शक हुआ।

See also  सुप्रीम कोर्ट पर फिर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा-संसद ही सर्वोच्च है, इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं

झारखंड में लैंड रिकार्ड में अब जेंडर कॉलम भी रहेगा, केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर काम शुरू करने को कहा
पीछा किया, फिर भी नहीं मिला बच्चा
मां सरिता देवी ने बताया कि उन्होंने उस महिला का पीछा भी किया, लेकिन वह अचानक कहीं गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो इस तरह की घटना नहीं होती। परिजनों ने नवजात को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम
CCTV में कैद हुई महिला
मामले की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।थाना इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। फुटेज में एक महिला, जो चेहरे पर लगाए हुए है, नवजात बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रही है।

See also  BJP के गोगो दीदी योजना पर भड़की कल्पना सोरेन, "ये सिर्फ कागज भरवाएंगे, ठेंगा दिखाकर चले जाएंगे"
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now