डेस्कः साइबर अपराधियों ने हजारीबाग जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश के नाम पर इन व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों और आम लोगों को फर्जी मैसेज देकर पैसे की डिमांड की जा रही है।
पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर झारखंड बंद, रांची- खूंटी-चाईबासा समेत कई जगहों पर सड़क पर उतरे लोग
फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनने की सूचना के बाद हजारीबाग जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लोगों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हजारीबाग उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। इस फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से संपर्क के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर +84564952162/+84823486196 पूरी तरह से फर्जी है। जिला प्रशासन का इस नंबर से कोई भी संबंध नहीं है तथा प्रशासन इस प्रकार के किसी भी कृत्य अथवा उक्त नंबर की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं करता है। ऐसे किसी भी कॉल, संदेश या व्हाट्सएप संदेश पर विश्वास न करें और किसी प्रकार का भुगतान न करें।
हजारीबाग उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। इस फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से संपर्क के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर +84564952162/+84823486196 पूरी तरह से फर्जी है। जिला प्रशासन का…
— DC Hazaribag (@DC_Hazaribag) January 17, 2026
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे व्याख्यान, 23 जनवरी को करेंगे संवाद
यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना, साइबर सेल अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं अधिकारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो।




