गुमलाः महिला पुलिसकर्मी के साथ रोमांस की तस्वीर वायरल होने के बाद गुमला के दो इंस्पेक्टर रैंके के दो पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुमला के एसपी हारिश बिन जमां ने गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमानी और सिसई अंचल के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह (पूर्व में गुमला सदर के प्रभारी) को लाइन हाजिर की दिया है।
महेंद्र करमाली 2012, जबकि सुरेंद्र सिंह 1994 बैच के इंस्पेक्टर हैं। वहीं इस मामले में जांच की जिम्मेवारी गुमला के डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र टोप्पो को दी गयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पूर्व और वर्तमान थाना प्रभारी के साथ तस्वीर
बताया जाता है कि शनिवार को गुमला के एक व्हाट्सएप ग्रुप में सहायक महिला पुलिसकर्मी के पति ने दो पुलिस पदाधिकारियों के साथ पत्नी का फोटो डाला। पति ने ग्रुप में लिखा कि उनकी पत्नी को थानेदार लेकर भाग गया। हालांकि ग्रुप में फोटो डालने के कुछ सेकेंड के बाद ही उसे ऑल डिलिट कर दिया गया। तब-तक ग्रुप के किसी सदस्य ने उक्त फोटो का स्क्रिन शॉट ले लिया। इसके बाद फोटो कुछ पुलिकर्मियों के माध्यम से वायरल हो गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे वायरल किया। बाद में मामला पुलिस के सीनियर अफसरों तक पहुंचा, जिसके बाद एक्शन शुरू हुआ। बताया जाता है कि सहायक महिला पुलिसकर्मी के सुरेंद्र सिंह की फोटो एक साल पहले की है। वहीं महेंद्र कुमार के साथ कुछ दिन पहले की खींची गयी तस्वीर है। महेंद्र करमाली गुमला से पहले रांची स्थित टाटीसिल्वे थाना में प्रभारी थे। जो दो तस्वीर सामने आई उसमें महिला पुलिसकर्मी दोनों थानेदार के साथ काफी नजदीक दिखाई दे रही है और रोमांस करते नजर आ रहे है।


