- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा और ठंड का अलर्ट, गयाजी में 4.1 डिग्री पहुंचा पारा, पटना में बढ़ी कनकनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2026

बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, 17 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटनाः बर्फीली पछुआ हवा के कारण कड़ाके की ठंड और घना कोहरा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। राज्य के अधिकतर भाग घने कोहरे और कोल्ड डे की चपेट में रहेंगे।

झारखंड के 9 जिलों में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
शुक्रवार को पटना सहित सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को राज्य के गयाजी इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी में दो वर्षों बाद गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।राजधानी पटना में नमी की वजह से गलन भरी ठंड का अनुभव हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में कई जिलों में 100 प्रतिशत नमी होने के कारण वास्तविक तापमान से अधिक ठंड का एहसास हो रहा है। इसके चलते पटना समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

See also  श्रावणी मेला: भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा

बिहार के दो जिलों में ED की छापेमारी, फर्जी सरकारी नौकरी मामले में कार्रवाई
नौ जिलों का तापमान जम्मू से भी कम
2025 में नौ जनवरी को गयाजी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस एवं 2024 को 22 जनवरी को 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। गुरुवार को राज्य के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के नौ शहरों के गयाजी, दरभंगा, छपरा, भागलपुर (सबौर), शेखपुरा, राजगीर, सिवान (जीरादेई), अरवल, रोहतास (बिक्रमगंज) जम्मू से अधिक ठंडा रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IPAC के ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद कोलकाता में बवाल, मौके पर पहुंची ममता बनर्जी ने फाइलों को जबरन गाड़ियों में रखवाया
धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन
दरभंगा का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, छपरा का 5.7 डिग्री, भागलपुर के सबौर का 4.6 डिग्री, शेखपुरा का 6.3 डिग्री, राजगीर का 5.1 डिग्री, सिवान के जीरादेई का 6.0 डिग्री, अरवल का 5.3 डिग्री, रोहतास के बिक्रमगंज का 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को दरभंगा में भीषण काेल्ड डे एवं छपरा एवं वाल्मीकि नगर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर गयाजी में दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन की स्थिति बनी रही।गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस एवं 20.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित बक्सर, छपरा, मोतिहारी, मुंगेर , भागलपुर, पूर्णिया को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

See also  Anant Singh आएंगे जेल से बाहर, JDU विधायक को दुलालचंद यादव हत्याकांड में चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now