- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार के दो जिलों में ED की छापेमारी, फर्जी सरकारी नौकरी मामले में कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 8, 2026

बिहार के दो जिलों में ED की छापेमारी, फर्जी सरकारी नौकरी मामले में कार्रवाई

पटनाः फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार समेत देश के छह राज्यों में एक साथ छापेमारी कर संगठित जालसाज गिरोह के नेटवर्क को बेनकाब किया गया है। शुरुआती जांच में यह घोटाला रेलवे से जुड़ा हुआ सामने आया था लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इसका दायरा 40 से अधिक सरकारी विभागों तक फैला पाया गया।

IPAC के ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद कोलकाता में बवाल, मौके पर पहुंची ममता बनर्जी ने फाइलों को जबरन गाड़ियों में रखवाया
6 राज्यों में छापेमारी: ईडी की टीमें बिहार के मुजफ्फरपुर और मोतिहारी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कुल 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सरकारी विभागों के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर बेरोजगार युवाओं को ठग रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सरकारी विभागों के आधिकारिक डोमेन से मिलते-जुलते नकली ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते थे। इन ईमेल के जरिए उम्मीदवारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे जाते थे, जिससे नौकरी असली होने का भरोसा पैदा हो सके। गिरोह ने कई लोगों को रेलवे सुरक्षा बल, टिकट चेकर और तकनीशियन जैसे पदों पर नियुक्त दिखाया।
रेलवे में पता चला था घोटाला: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले भारतीय रेलवे में इस घोटाले का पता चला। बाद में ये बात सामने आई कि वन विभाग, रेलवे भर्ती, भारतीय डाक, आयकर विभाग, हाईकोर्ट, लोक निर्माण विभाग, बिहार सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण और राजस्थान सचिवालय समेत 40 से अधिक सरकारी विभागों में भी फर्जी नियुक्ति हुई है।

See also  नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, पत्नी स्निग्धा सिंह को भी बड़ी राहत

पटना कोहरे की चादर में लिपटी, जनजीवन अस्त व्यस्त, हवाई और रेल यातायात प्रभावित
जालसाजों का ट्रिक: पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए गिरोह ने कुछ मामलों में 2 से 3 महीने का शुरुआती वेतन भी दिया। इससे अभ्यर्थियों को नौकरी के असली होने का यकीन हो जाता था। इसके बाद उनसे नियुक्ति के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। कई पीड़ितों ने नौकरी पक्की होने की उम्मीद में अपनी जमा पूंजी तक लगा दी। गुरुवार सुबह से ही मुजफ्फरपुर और मोतिहारी समेत अन्य तमाम जगहों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now