- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड के 9 जिलों में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

झारखंड के 9 जिलों में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

रांचीः राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची में सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हजारीबाग में सबसे कम न्यूनतम 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं रांची के आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। झारखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और मिनी लंदन के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज में गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ ठंड दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से पूरा इलाका शीतलहर की गिरफ्त में आ गया।

झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची में दो दिन और स्कूल रहेंगे बंद
पारा शून्य से नीचे जाते ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर रहे। भीषण ठंड के कारण मैक्लुस्कीगंज का जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया। सुबह होते ही पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। पेड़-पौधों, खलिहानों, पुआल, खेतों और खुले मैदानों पर जमी बर्फ ने इलाके को पहाड़ी क्षेत्र जैसा दृश्य प्रदान किया।

See also  रांची में शिमला से भी अधिक ठंडा, खेतों पर बिछी बर्फ की चादर, तीन दिन बाद और गिरेगा पारा

हजारीबाग सदर CO आशुतोष कुमार पर 12 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, भेजा गया लीगल नोटिस

मौसम विभाग ने 9 और 10 जनवरी को राज्य के नौ जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला , बोकारो और लातेहार में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के चार जिलों डालटनगंज, हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है।

 ITDA में फर्जी निकासी की जांच करने पहुंची CID की टीम, पाकुड़ में हुआ हैं 12 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 14 जनवरी तक सुबह में अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। 11 के बाद 2 से 3 डिग्री पारा बढ़ सकता है। गुरुवार को सबसे कम विजिबिलिटी डालटनगंज में 300 मीटर और देवघर में 500 मीटर रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now