बुलडॉग ने 4 साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, बाल और सिर की चमड़ी को नोंचा

बुलडॉग ने 4 साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, बाल और सिर की चमड़ी को नोंचा

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पारू थाना क्षेत्र के मोहजमां गांव में कुत्ते के हमले में 4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पालतू बुलडॉग के हमले में शिवानी नाम की बच्ची बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश पैदा हो गया है।

25479583 vvvcv

बिहार में दिल्ली क्राइम जैसी वारदात, देह व्यापार के लिए लाई गई 17 लड़कियों को ऐसे बचाना गया
पूजा देखने जा रही थी मासूम: बच्ची के पिता ने बताया कि, मंगलवार को शिवानी अपने भाई-बहनों के साथ गांव के देवी स्थान की ओर पूजा देखने जा रही थी। इसी दौरान एक दबंग परिवार का युवक अपने बुलडॉग को जंजीर में बांधकर टहला रहा था। अचानक उसके हाथ से जंजीर छूट गई और कुत्ता बच्चों पर टूट पड़ा।
बुलडॉग का हमला, 5 मिनट तक चिखती रहीं : इस दौरान दो बच्चे किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन कुत्ते ने शिवानी को जबड़े से दबोच लिया। करीब 5 मिनट तक बच्ची चीखती रही, लेकिन कुत्ते के जबड़े से उसे कोई बचा नहीं सका।
बच्ची के बाल और सिर की चमड़ी नोंची : कुत्ते ने बच्ची के सिर से बाल सहित चमड़ी नोच ली, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बुधवार सुबह उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बिहार में तो कोई असर नहीं दिखा, हम SIR नहीं रोकेंगे लेकिन… SC की सिब्बल को दो टूक
क्या बोली मुजफ्फऱपुर पुलिस? : पारू थानेदार चंदन कुमार ने कहा कि ”घटना की जानकारी मिली है। लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है यदि परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी।”
सोनपुर मेले से खरीदा गया था कुत्ता: स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी परिवार ने 15 दिन पहले ही सोनपुर मेले से बुलडॉग की एक जोड़ी खरीदी थी। हमला करने वाला कुत्ता उसी में से एक था। बिहार के सारण जिले में हर साल सोनपुर मेला लगता है, जहां विदेशी नस्ल के कुत्ते बिकने के लिए आते है।
भारत में अमेरिकन बुलडॉग बैन : भारत सरकार ने विदेशी ब्रीड के अमेरिकन बुलडॉग समेत 24 डॉग पर बैन लगा रखा है। यह डॉग काफी खतरनाक होता है। यह गुस्सैल स्वभाव का होता है। भारत में विदेशी ब्रीड के डॉग का बड़ा मार्केट है। ऐसे डॉग की कीम लाखों में होती है। बिहार के सोनपुर मेले में ऐसे डॉग की खरीद बिक्री हो रही है। यहीं से बुलडॉग को खरीदा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now