IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों पर ACB का शिकंजा,ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज को जारी किया समन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2025

निलंबित IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, सेवायत भूमि का अवैध खरीद बिक्री मामले में जमानत याचिका खारिज

रांचीः निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के रिश्तेदारों पर एसीबी का शिकंजा कसता जा रहा है। एसीबी ने विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज त्रिवेदी को समन जारी किया है। एसीबी ने दोनों आरोपियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों आरोपी एसीबी के बुलावे पर गुरुवार को आते हैं या नहीं, क्योंकि एसीबी दोनों से विनय चौबे की आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ कर सकती है।

होमगार्ड कमांडर कैलाश प्रसाद यादव अवैध वसूली के आरोप में बर्खास्त, अब विभाग के चार अधिकारियों पर 8 लाख रिश्वत लेने का आरोप
दरअसल शराब घोटाला ,वन भूमि घोटाला और सेवायत भूमि घोटाला के आरोपी IAS विनय चौबे पर ACB ने एक और FIR दर्ज की है। इस FIR का नंबर 20/2025 है। इसमें विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्न संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय सिंह के साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को अभियुक्त बनाया गया है। सभी को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(1)(b) और 13 (2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 और 61(2) के तहत आरोपी बनाया गया है।

See also  ईरान की राजधानी तेहरान में भारी बवाल, खामेनेई की क्रूर सेना ने बिछाई लाशें, अब तक 217 मौत

घाटशिला में उप मुखिया के पति को BJP नेताओं ने पीटा, उपचुनाव में पैसा लेकर JLKM के लिए काम करने का आरोप
ACB ने अपनी प्रारंभिक जांच में यह पाया है कि उक्त सभी आरोपियों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आय से अधिक संपत्ति को निवेश करने में सहयोग किया है। एसीबी की अब तक की जांच में पाया गया है कि विनय चौबे के पास ज्ञात व वास्तविक संपत्ति से अधिक आय व संपत्ति है। उन्होंने अपनी अब तक की नौकरी में 2.20 करोड़ रुपये कमाये हैं। लेकिन जांच में पता चला है कि उनके नियंत्रण वाले खातों और रिश्तेदारों व सहयोगियों के खाते में 3.47 करोड़ रुपये आये हैं। इस तरह विनय चौबे ने लगभग 1.27 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो ज्ञात आय से 53 प्रतिशत अधिक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now