- Advertisement -

बिजली की तार के चपेट में आने से सैलून संचालक की मौत, नाराज लोगों ने जीटी रोड़ को किया जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2024

हजारीबाग : बरही थानाक्षेत्र के धोबियाडीह गांव स्थित महेश लाइन होटल के पास 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार अचानक गिर गया। बिजली की तार के चपेट में आने से सैलून संचालक गणेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि रविवार को गणेश अपने सैलून से कही जा रहा था उसी दौरान उसपर हाई वोल्टेज तार गिर गया। तार की चपेट में आने से गणेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गणेश की मौत से नाराज लोगों ने जीटी रोड़ को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से गणेश की मौत हुई है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ठीक से मेंटननेंस नहीं कर रहा है, इसलिए उसकी लापरवाही की वजह से गणेश की मौत हुई है। आक्रोशित लोग गणेश की मौत का मुआवजा बिजली विभाग द्वारा दिये जाने की मांग भी कर रहे है।

See also  अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मिलकर की JSSC (CGL) परीक्षा फिर कराने की मांग, वही परीक्षा लेने वाली एजेंसी को कोर्ट से नहीं मिली राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now