- Advertisement -

डीएसपीएमयू में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामा, छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2026

डीएसपीएमयू में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामा, छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

रांचीः डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामे का मामला सामने आया। आरोप है कि डांस कर रही कुछ छात्राओं के साथ युवकों ने बदतमीजी और छेड़छाड़ की। छात्राओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल बिगड़ने लगा। मौके पर मौजूद अन्य छात्र भी छात्राओं के समर्थन में आ गए और विरोध करने लगे। इस दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

स्थिति बिगड़ती देख विश्वविद्यालय के छात्रों ने पहल की और मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर लालपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामे की सूचना मिली थी, लेकिन, कुछ ही देर में मामला शांत हो गया।

See also  हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, बोले- 20 प्रतिशत सीट बेच देना ही सिस्टम है कांग्रेस का
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now