रांचीः तमाड़ के सिंदवारी साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जेएलकेएम के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को नकली नोटों के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वह सालुकडीह का निवासी है।
जानकारी के अनुसार वह बाजार में खरीदारी के दौरान दुकानदारों को 500-500 रुपये के नकली नोट दे रहा था। दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ की। इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने उसकी पिटाई की।

उसके पास से 500-500 रुपये के करीब 38 नोट मिले, जिनकी कुल कीमत 19 हजार रुपये बताई गई। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। बताया जाता है कि पूछताछ में इस रैकेट का खुलासा हो सकता है।






