- Advertisement -
chhat-cm-bannerchhat-cm-banner

Rampur Mohammad Sharif Murder: राहुल सिंह गैंग ने ली CRPF कैंप अटैक केस से बरी शरीफ हत्याकांड की जिम्मेदारी, रेड कॉनर नोटिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2026

Rampur Mohammad Sharif Murder: राहुल सिंह गैंग ने ली CRPF कैंप अटैक केस से बरी शरीफ हत्याकांड की जिम्मेदारी, रेड कॉनर नोटिस

रांचीः यूपी के रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोप में बरी हुए मो. शरीफ खां की हत्या की जिम्मेदारी कथित रूप से झारखंड के कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली है। राहुल सिंह लातेहार और आसपास के जिलों में सक्रिय है। वह लातेहार के चंदवा थाना अंतर्गत चेटर गांव का रहने वाला है। उसके गैंग की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी लेने की चर्चा है। हालांकि लाइव दैनिक इसकी पुष्टि नहीं करता है। पोस्ट में दावा किया गया है, हमने सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले में शहीद सात जवानों की शहादत का बदला लिया है।

rahul singh post 1794539552013 1794539686448 v

अदालत से जवानों को इंसाफ तो नहीं मिला, लेकिन अब हमने इंसाफ कर दिया है। पोस्ट के जरिए हमले में शामिल अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गयी है। पुलिस वायरल पोटस की जांच में जुट गयी है। दरअसल, यूपी के रामपुर में मंगलवार की शाम में दो बाइक सवारों ने मो. शरीफ खां को ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारी थीं। पोटस्मार्टम में उसके शरीर से .32 बोर की बुलेट भी बरामद हुई है। हमला पूर्व नियोजित था और उसके करीब से गोली मारी गयी थी। पुलिस संभावित रंजिश, आपसी विवाद और अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर चल रही है। शरीफ 17 सालों तक जेल में रहने के बाद पिछले साल सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था।

See also  आईईडी की चपेट में आई लकड़ी चुनने गई मासूम बच्ची, विस्फोट में पेट से बाहर आ गई आंत

रेड कार्नर नोटिस के बावजूद विदेश में सक्रियता का दावा
राहुल सिंह के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह देश से बाहर है। रेड कार्नर नोटिस के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधित व्यक्ति का पता लगाने और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में सहयोग मांगा जाता है। ऐसे में विदेश में मौजूद रहकर गिरोह के संचालन और सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के दावों ने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है। हालांकि, उसके वर्तमान ठिकाने और वायरल पोस्ट के स्रोत की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

अमन साहू के मारे जाने के बाद संभाली गिरोह की कमान
राहुल सिंह पहले अमन साहू गिरोह का शूटर था। पलामू में अमन साहू के मारे जाने के बाद उसने गिरोह की कमान संभाल ली। इसके बाद रांची, रामगढ़, पलामू, बोकारो, चतरा, हजारीबाग और लातेहार में अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिलाने के आरोप उस पर लगे।

See also  झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास फंड नहीं, रिम्स के पास डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं

गिरोह के निशाने पर मुख्य रूप से कोयला कारोबारी, बड़े व्यवसायी, ठेकेदार और निर्माण कंपनियां रही हैं। रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की रणनीति अपनाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। गिरोह के सदस्य अंतरराष्ट्रीय और इंटरनेट आधारित नंबरों से संपर्क करते रहे हैं।

रांची में कई घटनाओं को दिला चुका है अंजाम
रांची में भी राहुल सिंह गिरोह का नाम फायरिंग और रंगदारी के मामलों में सामने आ चुका है। राहुल सिंह के द्वारा रांची में कई कारोबारियों से रंगदारी की मांग की जा चुकी है। रांची में अलग अलग थाना में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now