झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास फंड नहीं, रिम्स के पास डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

रिम्स में चाय पीने के बाद बिगड़ गई डॉक्टर की तबीयत, स्थिति नाजुक, ICU में भर्ती 

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों की जान बचाने और उनकी देखभाल करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के वेतन पर संकट है। रिम्स में करीब 400 डॉक्टरों और 2100 कर्मचारी सेवा देते है। इनके वेतन मद में हर महीने 25 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है।

रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
वहीं सरकार द्वारा नॉन-प्लानिंग मद में सैलरी का फंड सालाना 300 करोड़ दिया जाता है। सरकार से नये वित्तीय वर्ष का फंड मई महीने तक अक्सर मिल जाता है, लेकिन इस साल जून महीने की 13 तारीख होने के बाद भी फंड नहीं आया। ऐसे में रिम्स के पास डॉक्टर और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है।

श्वेता सिंह ने चुनाव आयोग से मांगा समय, तीन वोटर आईकार्ड और दो पैन कार्ड रखने का है आरोप
इधर, सूत्रों ने बताया कि रिम्स द्वारा दो महीने का वेतन आंतरिक फंड से दिया गया, लेकिन जून महीने में इस आंतरिक फंड में अब आठ से नौ करोड़ रुपये ही बचे हैं। ऐसे में यह विचार किया जा रहा है कि छोटे कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाये। वहीं फंड आने के बाद डॉक्टरों को वेतन दिया जाये। वित्तीय वर्ष 2025-26 का फंड जारी करने के लिए रिम्स द्वारा स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाने की तैयारी की जा रही है।

See also  झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रांची उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा-जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले

संताल के रास्ते 18 जून तक झारखंड में मानसून करेगा प्रवेश, आज से बारिश शुरू
इस मामले पर रिम्स के पीआरओ डॉक्टर राजीव रंजन ने कहा कि वेतन देने के लिए सही में फंड नहीं है। अब आंतरिक फंडा का पैसा भी खत्म हो गया है। हर साल मई से पहले फंड मिल जाता था, लेकिन पता नहीं क्यों इस वित्तीय वर्ष का फंड नहीं आया है। छोटे कर्मचारियों को दिक्कत नहीं हो, इसका रास्ता निकाला जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now