- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग और नीलामी की तैयारी, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

jharkhand to scrap 15 year old government vehicles decision taken by Transport Secretary Rajiv Ranjan

रांची : झारखंड में 15 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी गाड़ियों को अब व्यवस्थित तरीके से स्क्रैप किया जायेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित प्रथम तल सभागार में परिवहन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के नामित नोडल पदाधिकारियों के अलावा एमएसटीसी (MSTC), गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) और रजिस्टर्ड गाड़ियों की स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पुरानी सरकारी गाड़ियों की पहचान, नीलामी, स्क्रैपिंग और उनके निस्तारण की पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की गयी।

WhatsApp Image 2026 11 04 at 3.10.06 PM

दुर्घटनाग्रस्त और बेकार वाहनों की भी होगी पहचान
बैठक को संबोधित करते हुए परिवहन विभाग के सचिव ने कहा कि सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग और निस्तारण की प्रक्रिया केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जायेगी। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह निर्धारित करना होगा कि किन वाहनों को स्क्रैपिंग की श्रेणी में रखा जाना है।

See also  Puja Khedkar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पूर्व ट्रेनी IAS अधिकारी को फर्जी सर्टिफिकेट मामले में मिल गई अग्रिम जमानत

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की होगी पहचान
विशेष रूप से पुलिस थानों में दुर्घटनाग्रस्त होकर लंबे समय से पड़े वाहनों की पहचान की जायेगी। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में खड़े ऐसे वाहनों को भी चिह्नित किया जायेगा, जिनकी मरम्मत संभव नहीं है या जिनका इस्तेमाल व्यावहारिक रूप से नहीं किया जा सकता। ऐसे वाहनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया जायेगा।

MSTC और GeM पोर्टल से होगी नीलामी
बैठक में एमएसटीसी और आरवीएसएफ के प्रतिनिधियों ने सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग की पूरी प्रक्रिया का चरणबद्ध प्रस्तुतीकरण किया। पदाधिकारियों को बताया गया कि एमएसटीसी और जीईएम पोर्टल के माध्यम से किस तरह पंजीकरण किया जायेगा। इसके बाद संबंधित वाहन का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने, नीलामी कराने और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से वाहन को स्क्रैप करने की प्रक्रिया समझायी गयी। इसके अलावा स्क्रैपिंग के लिए जरूरी दस्तावेज, संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां और निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गयी। विभागीय नोडल पदाधिकारियों को पूरी व्यवस्था से अवगत कराया गया, ताकि आगे की कार्रवाई में किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी नहीं हो।

See also  चंपाई सोरेन से हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी ने की मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

सरकारी खजाने को मिलेगा राजस्व, पर्यावरण को भी लाभ
परिवहन विभाग के सचिव ने कहा कि सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग महज पुराने वाहनों को हटाने की प्रक्रिया नहीं है। इसका संबंध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शिता और सरकारी राजस्व में वृद्धि से भी है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्क्रैपिंग से जुड़े वित्तीय और राजस्व संबंधी प्रावधानों का लाभ संबंधित विभागों को मिलेगा। वहीं, स्क्रैपिंग के बाद परिवहन विभाग के माध्यम से देय कर की राशि भी सरकारी राजकोष में जमा होगी।

सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश
सचिव ने सभी विभागीय नोडल पदाधिकारियों से अपने-अपने विभागों में पात्र वाहनों की पहचान कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर तकनीकी समस्या या संदेह होने पर परिवहन विभाग से परामर्श लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह बैठक सभी विभागों को व्यवस्था की प्रारंभिक और व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी। आगे संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ बैठकें कर प्रक्रिया को गति दी जायेगी। लक्ष्य है कि राज्य के सभी पात्र सरकारी वाहनों का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण हो सके। इससे सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।

See also  ED का खुलासा: एक करोड़ खर्च कर 100 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now