- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, 23 पार्टियां होंगी शामिल, 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, 23 पार्टियां होंगी शामिल, 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन

डेस्कः कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन आज रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है। यह रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। रैली का आयोजन मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को हो रहा है।लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और नागरिक समाज समूहों सहित सभी लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक आंदोलन बताया है। रैली के आह्वाहन को लेकर रामलीला मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव , ममता बनर्जी समेत 23 पार्टियों के नेता हो शामिल हो रहे हैं। यहां 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की है।

चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित ‘दिल्ली चलो’ मार्च तथा रैली में शामिल होने के लिए कई राज्यों से विपक्षी दलों के नेता और समर्थक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। इसके लिए सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इस रैली में 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है, जबकि सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने 4,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया है। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक ‘चलो दिल्ली’ मार्च के साथ होगी। रामलीला मैदान में रैली दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

See also  India Alliance की बैठक से लौटकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- 10 से ज्यादा सीट जीत रहे है, कल्पना बोली 4 जून का इंतजार करिये

vs9g64lg india alliance

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से मार्च शुरू होने की जगह तक खुली बसों में जाएंगे। इस विरोध प्रदर्शन में विपक्षी दलों के नेताओं और समर्थकों के साथ-साथ छात्र समूहों और नागरिक समाज संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है। ‘इंडिया’ गठबंधन ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) और कुछ छात्र संगठनों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

रामलीला मैदान में पिछले कुछ दिनों से तैयारियां तेज हैं। वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के लिए बनाए गए मुख्य मंच के ऊपर विशाल तिरंगामयी शामियाना लगाया गया है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधियों के लिए दूसरा मंच तैयार किया गया है। मैदान में सफेद शामियानों की कतारें लगाई गई हैं।लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए लोहे के अवरोधक लगाए गए हैं और अस्थायी मंच तैयार किए गए हैं।कुर्सियां एवं अन्य सामग्री लेकर ट्रक भी लगातार आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं।

See also  बड़कागांव कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद का आरोप, रोशन लाल चौधरी के समर्थकों ने तोड़े कार के शीशे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now