मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर के घर 45 लाख की चोरी, मध्य प्रदेश के पार्डी गैंग पर शक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 10, 2026

मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर के घर 45 लाख की चोरी, मध्य प्रदेश के पार्डी गैंग पर शक

रांचीः पुंदाग स्थित सेल सिटी में गुरुवार रात बेखौफ अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी के डुप्लेक्स को निशाना बनाया। करीब 30 लाख के जेवर, 1.50 लाख रुपए कैश सहित 45 लाख रुपए का कीमती सामान उड़ा ले गए। घटना के वक्त हिमांशु अपने निजी काम से गोड्‌डा में थे।

चोरी का पता शुक्रवार को उस समय चला, जब मेड वहां पहुंची। वहां लॉकर और आलमारी टूटे हुए थे। उसने तुरंत हिमांशु को फोन कर इसकी सूचना दी। हिमांशु तत्काल रांची लौटे। वहां घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। लॉकर की जांच की तो वहां से जेवर और कैश गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग वहीं बाउंड्री में ही घूमता रहा। पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। शुक्रवार देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी, ​क्योंकि हिमांशु की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

See also  Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत में 5 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 7 लोगों की मौत

सीसीटीवी : नंगे पैर थे चोर, हाथों में पहने थे ग्लव्स
सेल सिटी की सुरक्षा में निजी गार्ड तैनात रहते हैं। पीसीआर और पेट्रोलिंग गाड़ी भी लगातार भ्रमण करती है। इसके बावजूद चोर हाई सिक्यूरिटी जोन में चोरी कर आराम से फरार हो गए। हिमांशु शेखर ने दैनिक भास्कर को बताया कि वे आठ अक्टूबर को निजी काम से गोड्‌डा गए थे। घर में कोई नहीं ​था। पौधों में पानी देने के लिए मेड को चाबी देकर गए थे। मेड की सूचना पर जब वे पहुंचे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरे थे और जेवर-कैश गायब थे। उन्होंने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर आते-जाते दिखे हैं, लेकिन उनका चेहरा स्पष्ट नहीं है। तीनों चोर नंगे पैर थे। हाथों में ग्लव्स पहन रखा था। दो चोरों का चेहरा ढंका हुआ था। उन्होंने पुलिस को फुटेज उपलब्ध करा दिया है।

मध्य प्रदेश के पार्डी गैंग पर शक… सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक अपराधी सिर्फ पैंट पहने हुए था। ऊपर का बदन खाली था, जबकि दो अपराधी कपड़ों में थे। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के गुना में सक्रिय पार्डी गैंग का चोरी करने का यही ट्रेंड है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि हाल में पार्डी गैंग का कौन अपराधी जेल से बाहर आया है। वहीं जेल में बंद पार्डी गैंग के अपराधियों को फुटेज दिखाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

See also  मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, अप्रैल महीने में जिनका पैसा रूका उन महिलाओं को अब मिलेगा पैसा, 7.65 लाख बहनों को मिलेगा लाभ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now