जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पलामू एक्सप्रेस में लूट की योजना बना रहे 15 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2024

लातेहार: जिले के पुलिस बल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ट्रेन लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 15 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर गुरूवार को बताया कि पिछले 6 महीने में लातेहार और पलामू जिले में इस गिरोह ने 9 लूट, डकैती और रोड़ राॅबरी की घटना को अंजाम दिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा और लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। इनको पकड़ने के लिए कुल चार टीमें बनाई गई।
लातेहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लातेहार स्टेशन पर प्लेफाॅर्म नंबर तीन के दक्षिणी दिशा के आस-पास एक सुनसान जगह पर कुछ अपराधिक प्रवृति के लोग हाथ में हथियार लेकर एकत्रित हुए है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च  अभियान शुरू कर दिया। पुलिस टीम को वहां देखकर सभी अपराधी इधर उधर भागने लगे, छापेमारी दल ने तेजी दिखाते हुए 10 अपराधियों को पकड़ लिया और पांच अपराधी रात और जंगल का लाभ उठाते हुए वहां से फरार हो गए।

See also  पूर्व मंत्री और RJD के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, एक बार फिर से जाएंगे नीतीश के साथ

latehar train loot
गिरफ्तार किये गए अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। इनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो अन्य पांच अपराधियों को भी इन अपराधियों के निशानदेही पर पलामू से गिरफ्तार कर लिया गया। इस सभी एक सिंडिकेट की तरह काम कर रहे थे। पिछले दिनों जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। इन गिरोह को अख्तर अंसारी,ननकू सिंह, रंजीत शर्मा, कुंदन प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार सिंह लीड कर रहा था। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद ये सभी लूटे गए आभूषण को ज्वेलर्स के पास बेच देता था। इनके पास से करीब डेढ़ किलो चांदी और 11 टाईप के सोने के आभूषण बरामद किये गए है। इन्ही अपराधियों के द्वारा पिछले दिनों सरयू, हेरहंज, सिकनी, बेतला आदि कई जगहों पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। ये गिरोह पिछले छह माह से सक्रिय था।

See also  बरही में ACB की कार्रवाईः जल पथ प्रमंडल के कार्यपालक व सहायक अभियंता 1.72 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now