चतरा राइफल शूटिंग क्लब के वॉशरूम में लगा था कैमरा, छात्राओं ने किया हंगामा, ट्रेनर गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2026

चतरा राइफल शूटिंग क्लब के वॉशरूम में लगा था कैमरा

रांचीः कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू रोड़ स्थित चतरा राइफल शूटिंग क्लब परिसर में रविवार शाम को वॉशरूम में मोबाइल और कैमरा छिपाकर छिपाकर लड़कियों की रिकॉर्डिंग किये जाने के आरोप को लेकर हंगामा हुआ। घटना को लेकर बच्ची के पिता ने मामले की जांच व क्लब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरिक्षत रखने की मांग की है। पिता के अनुसार, वह रविवार शाम कटहर मोड़ के पास पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी बेटी ने फोन कर उन्हें तुरंत क्लब बुलाया। क्लब पहुंचने पर बेटी ने बताया कि एक अन्य लड़की ने उसे वॉशरूम में जाने से रोका, वहां मोबाइल व कैमरा रखे होने तथा रिकार्डिंग किये जाने की बात कही। पिता के अनुसार, सूचना मिलनेइ के बाद उन्होंने प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने और उसे सुरक्षित रखने की मांग की, लेकिन प्रबंधन ने बताया कि संस्थान के निदेशक चतरा में हैं।

परिजनों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज तत्काल सुरक्षित कर जांच की जानी चाहिए। बच्ची के पिता ने बताया कि वह करीब ढाई साल से बेटी को शूटिंग प्रशिक्षण के लिए क्लब भेज रहे हैं। उनका कहना है कि अभिभावक बच्चों को प्रशिक्षण और बेहतर भविष्य के लिए संस्थान भेजते हैं। ऐसे में परिसर में रिकार्डिंग की आशंका सामने आना बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल है।

See also  सांवली कहकर पत्नी को घर से धक्के मारकर निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी

ranchi cctv
वॉशरूम में कैमरा लगे होने की सूचना के बाद क्लब में अभिभावक जुटने लगे और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एक ट्रेनर को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से संबंधित तथ्य सामने आने के बाद ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात तक पीड़ित छात्रा के परिजन थाने में मौजूद थे।

ranchi 2 1 1

पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शूटिंग क्लब में प्रशिक्षण लेने वाली एक छात्रा रविवार को वॉशरूम गई थी। वहां उसे सामने एक डिवाइस दिखाई दी, जिसे देखकर उसे संदेह हुआ। इसके बाद वह तुरंत वॉशरूम से बाहर निकली और वहां प्रशिक्षण लेने वाली अपनी अन्य सहेलियों को इसकी जानकारी दी। छात्राओं ने तत्काल अन्य लड़कियों को वॉशरूम में जाने से रोक दिया। इसके बाद एक छात्रा ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, संचालक के रांची पहुंचने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस क्लब की आंतरिक व्यवस्था और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है।

See also  गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now