झारखंड हाई कोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने मंगलवार को हुई बैठक में कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की अनुशंसा की है।यह नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।

जस्टिस विभु बाखरू का मूल हाई कोर्ट दिल्ली है। कालेजियम की अनुशंसा के अनुसार, झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद वह यहां मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि कालेजियम की अनुशंसा के बाद नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जानी बाकी है।






