- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बिहार कांग्रेस के दफ्तर सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस का छापा, AI वीडियो पोस्ट करने के मामले में मांगी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

बिहार कांग्रेस के दफ्तर सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस का छापा, AI वीडियो पोस्ट करने के मामले में मांगी जानकारी

पटनाः बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय पहुंची और लगभग एक घंटे तक छानबीन की, बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया था।

 

इस वीडियो में प्रधानमंत्री की मां उन्हें यह समझाती नजर आ रही थीं कि बेटा, कुछ काम कर लो। इसी मामले में दिल्ली पुलिस की टीम सदाकत आश्रम पहुंची और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को कौन संचालित करता है, इस बारे में जानकारी मांगी।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अमित कुमार मंडल को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, उनके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का संबंध कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया है। पुलिस ने उन्हें 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में हाजिर होने का नोटिस दिया है।

See also  एपस्टीन से 3-4 बार मिला था....राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी का जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now