पटना में ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के ठिकानों पर विजलेंस की रेड, भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी की बरामदगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2026

पटनाः सोमवार को पटना में विजलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। पटना के एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवार और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब रजिस्ट्रार कुमारी स्विटी के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विजलेंस की टीम ने भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी को बरामद किया है। 100 से ज्यादा 500 के गड्डी को विजलेंस की टीम ने छापेमारी के दौरान बरामद किया। इनपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

WhatsApp Image 2026 09 28 at 9.02.18 PM

लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर मिले
तलाशी के दौरान अब तक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को अफसर दंपती के पटना और बेगूसराय स्थित आवास से लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कई महंगी घड़ियां मिलने की जानकारी सामने आई है। टीम इन बरामद सामान और दस्तावेजों का मिलान कर रही है। अधिकारियों को महंगी घड़ियों का शौक होने की बात भी सामने आई है। तलाशी के दौरान मिली कुछ घड़ियां स्विस वॉच बताई जा रही हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में होने की जानकारी है। हालांकि, बरामद सामान की वास्तविक कीमत और संख्या का आकलन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

See also  गोपालगंज के अंकिता होटल में जिस्मफरोशी को लेकर छापेमारी,हिरासत में लिए गए 14 युवक-युवतियां

जमीन और फ्लैट के दस्तावेज भी मिले
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तलाशी के दौरान कई जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी बरामद होने की बात कही जा रही है। टीम इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों की संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात की भी पड़ताल की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि दोनों अधिकारियों ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले कितनी संपत्ति अर्जित की है। बरामद नकदी, जेवर, घड़ियों, जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेजों का भी इसी आधार पर सत्यापन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 28 at 9.02.53 PM

कोर्ट के सर्च वारंट के बाद कार्रवाई
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से सर्च वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई शुरू की है। पटना और बेगूसराय स्थित आवासों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान बाहरी लोगों के घर के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोनों अधिकारियों से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी है। टीम बरामद दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच के साथ संपत्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

See also  'मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं', शादी के झांसे में आकर कई बार रेप का शिकार बनी महिला सिपाही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now