प्रह्रलाद यादव के बेटे का निधन, खबर सुनते ही सूर्यगढ़ा विधायक की तबीयत बिगड़ी

प्रह्रलाद यादव के बेटे का निधन, खबरें सुनते ही सूर्यगढ़ा विधायक की तबीयत बिगड़ी

पटनाः लखीसराय के सूर्यगढ़ा से आरजेडी के बागी विधायक प्रह्रलाद यादव के बेटे विनय कुमार का निधन हो गया। इस खबर की जानकारी मिलते ही विधायक प्रह्रलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई। विनय यादव डेंगू से पीड़ित थे और पटना के रूबन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

धनबाद स्टेशन पर 41 लाख कैश के साथ दो यात्री पकड़े गए, दोनों बिहार के रहने वाले
बेटे के निधन की खबर सुनते ही सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्रलाद यादव सदमें में चले गए और उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी आनन-फानन में अस्तताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक विधायक की स्थिति फिलहाल सामान्य है। बेटे के निधन के प्रह्लाद यादव को सदमा लगा है।

तेजस्वी यादव पर AIMIM नेता ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप; कहा- RJD कार्यकर्ताओं ने पीटा भी
रिश्तेदारों में शोक का माहौल: परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक विनय कुमार की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी छोटी बच्ची भी है। काफी मिलनसार छवि के रूप में जाने जाते थे। विनय के निधन के बाद लखीसराय स्थित रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

See also  डॉ मनमोहन सिंह का साया बन कर रहने वाले एसपीजी कमांडो और योगी के मंत्री ने कर दिया बड़ा खुलासा... ऐसे थे पूर्व प्रधानमंत्री

बहन का जो अपमान करेगा, उस पर चलेगा सुदर्शन चक्र; रोहिणी आचार्या के लिए तेज प्रताप हुए इमोशनल
प्रह्लाद यादव बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक हैं। पहली बार 1995 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2015 और 2020 में दो बार विधायक चुने गए। 1980 में कम्युनिस्ट आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। राजद पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं।

कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जोरदार मंथन
मिली जानकारी के अनुसार इस बार विनय कुमार राजद के उम्मीदवार के टिकट पर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले थे। फिलहाल विनय का पार्थिव शरीर लखीसराय उनके आवास खगौल किउल पहुंच गया है। कई राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि और आसपास के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now