JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामलाः CID ने 5 जिलों के 18 ठिकानों पर की छापेमारी, पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से आठ घंटे पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2026

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामलाः CID ने 5 जिलों के 18 ठिकानों पर की छापेमारी, पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से आठ घंटे पूछताछ

रांचीः जेपीएससी परीक्षा में कथित तौर पर गड़बड़ी के मामले को लेकर सीआईडी की टीम पूरे एक्शन में है। सीआईडी की टीम ने 5 जिलों में 18 जगहों को ताबड़तोड़ छापेमारी की, वहीं दूसरी ओर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यिांग्ले से आठ घंटे तक मैराथन पूछताछ की। सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत दर्ज मामले में अनुसंधान करते हुए सीआईडी की टीम ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से राज्य के पांच प्रमुख जिलों रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद के कुल 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस जांच के दौरान साल 2018 में आयोजित हुई सब-इंस्पेक्टर समेत 10 परीक्षा अभियुक्त अभय तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

WhatsApp Image 2026 08 03 at 7.47.55 PM
14वीं JPSC PT परीक्षा और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (रेंजर) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और ओएमआर शीट में हेरफेर की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने सोमवार को आयोग के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से चौथी बार लंबी पूछताछ की।सीआईडी मुख्यालय में करीब आठ घंटे तक चली इस मैराथन पूछताछ के बाद उन्हें वापस लौटने की अनुमति दी गई।इससे पहले भी सीआईडी 28, 29 और 31 जुलाई को पूर्व चेयरमैन से सवाल-जवाब कर चुकी है।जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं, गोपनीय दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार उनसे जानकारियां जुटा रही है।

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर, मृतक युवती की चार दिन पहले हुई थी शादी

WhatsApp Image 2026 08 03 at 8.31.56 PM
जाने छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद?:
पुलिस और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जेपीएससी परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं। बरामद की गई वस्तुओं में लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेकबुक, विभिन्न अभ्यर्थियों के ओएमआर शीट्स की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड और मार्कशीट शामिल है।
अभियुक्त अभय तिवारी की संदिग्ध भूमिका आईं सामने:
जांच और अनुसंधान के क्रम में सीआईडी के हाथ एक चौंकाने वाला तथ्य लगा है।मामले के मुख्य अभियुक्त अभय तिवारी ने राज्य और केंद्र स्तर की कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है या उन्हें उत्तीर्ण किया है।सीआईडी अब इन सभी परीक्षाओं में उसकी उम्मीदवारी का सत्यापन कर रही है।
अभियुक्त अभय तिवारी से जुड़ी संदेह के घेरे में आई प्रमुख परीक्षाएं:
– वर्ष 2018: सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा
– वर्ष 2013: नेवी में एसएसआर पद के लिखित परीक्षा
– वर्ष 2014: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में सहायक पद के लिए लिखित परीक्षा
– आईआरबी: कांस्टेबल लिखित परीक्षा
– वर्ष 2018: सीआरपीएफ हेडकांस्टेबल (लिखित और टाइपिंग) परीक्षा
– वर्ष 2014: नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की पीटी परीक्षा
– जेएसएससी: पीजीटी टीचर एवं सीजीएल परीक्षाएं
– एसीएफ, एफआरओ और एफएसओ
– 11वीं-13वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
SIT और CID ने परीक्षा एजेंसियों से मांगा ब्योरा:
इन सभी संदिग्ध तथ्यों के सत्यापन और मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच टीम और सीआईडी ने संबंधित परीक्षा आयोजित करने वाली सभी एजेंसियों से अभियुक्त के ब्योरे मांगे हैं.
– एजेंसियों से अभियुक्त के सभी आवेदन-पत्र और मूल अभिलेख
– जमा किए गए दस्तावेज और मूल्यांकन अभिलेख
– चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण और प्रासंगिक जानकारी

See also  झारखंड में विधवा महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर की पिटाई, शरीर पर मारा ब्लेड, खून निकालकर किया अनुष्ठान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now