रांची से गायब 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे को लेकर सर्च ऑपरेशन, नाले में मिला शव का अवशेष,फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

रांची से गायब 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले में मिली लाश

रांचीः कोकर स्थित खोरहाटोली रोड़ नंबर-1 से लापता 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे का शव लापता होने के चाथे दिन बरामद किया गया। रविवार को लापता हुई बच्ची की खोज में पिछले चार दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बच्ची की खोज तेज करने का निर्देश दिया था। मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के एक बड़े नाले से बरामद किया।इस बीच गाड़ीगांव और लोवाडीह सीमा पर नाले के किनारे मौजूद बांसनुमा झाड़ी से कंकाल और मांस का टुकड़ा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम बुलायी। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्त के बाद कंकाल और मांस के टुकड़ों को विधिवत जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गयी।
रांची पुलिस ने सूचना देने पर रखा था 50 हजार का इनाम
बच्ची के लापता होने की सूचना रविवार को परिजनों की ओर से सदर थाने की पुलिस को दी गई थी। मामले की गंभीरता के देखते हुए रांची पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। रांची पुलिस की ओर से बच्ची का सुरान देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई थी।
हादसे की जताई जा रही थी आशंका
इस बीच घर के पास मौजूद बड़े नाले के देखते हुए शुरू से ही हादसे की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस और स्थानीय लोगों के अलावा NDRF की टीम भी छानबीन में जुटी थी। पुलिस, परिजन और एनडीआरएफ की ओर से सोमवार से ही ड्रोन की मदद से नाले और आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश की जा रही थी। वहीं बच्ची की मां मदर्स डे से सदमे में थीं।घर के पास बहने बड़े नाले को देखकर ही अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी ।मांस का टुकड़ा और हड्डी बरामद होने के बाद पुलिस ने अदिति के पिता और परिवार के सदस्यों को बुलाया लेकिन उन्होंने अवशेष को पहचानने से इंकार कर दिया। अवशेषों को फॉरेंसिक टीम अपने साथ ले गई है अब उसके रिपोर्ट का इंतजार है। जब नाले में शव मिलने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया लेकिन अब सबकी नजर फॉरेंसिक रिपोर्ट पर है। दूसरी ओर एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

See also  पलामू में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में दहशत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now