सासाराम में डेहरी-डालमिया नगर नगर परिषद के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर की हत्या, विमल कुमार को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2026

सासाराम में डेहरी-डालमिया नगर नगर परिषद के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर की हत्या, विमल कुमार को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला

रोहतास: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात औरंगाबाद जिले बारुण थाना क्षेत्र में हुई। अज्ञात अपराधियों के हमले में विमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रोहतास जिले रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमुहार) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे
बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। वे डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया। फिर विमल कुमार को कार से निकालकर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के साथ धारदार हथियार के निशान भी मिले।
घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में गोली मारने की चर्चा हुई थी, लेकिन सिविल सर्जन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
पटना में रहता है परिवार
मृतक विमल कुमार मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे। उनका परिवार पटना में रहता है। परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक छोटा बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सासाराम पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। साथ ही उन्होंने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।वहीं सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत गोली लगने से हुई या गंभीर मारपीट और अन्य चोटों के कारण।

See also  रांची का अशोक नगर चोरीकांडः बिल्डर अखिलेश के घर से चोरी के जेवरात मुजफ्फरपुर से बरामद, सोना व्यवसायी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now