JPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को स्थगित किया, 25 से 27 जुलाई के बीच होना था एग्जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2026

JPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को स्थगित किया, 25 से 27 जुलाई के बीच होना था एग्जाम

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचना दी।
परीक्षा संचालन में गड़बड़ी बना कारण
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित होने वाली मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होनी थी। लेकिन सरकार से प्राप्त आदेश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी के कारण आयोग ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया।
नई तिथि की घोषणा बाद में होगी
JPSC ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित रहेगी। परीक्षा की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है सूचना
आयोग ने बताया कि परीक्षा स्थगन से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
विवादों के बीच आया फैसला
JPSC की विभिन्न परीक्षाओं को लेकर विवाद और बुधवार को रांची में हुए छात्रों का विरोध-प्रदर्शन के दौरान परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच मुख्य (लिखित) परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय सामने आया है। हालांकि आयोग ने अपने आदेश में केवल सरकारी निर्देश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी को स्थगन का कारण बताया है। फिलहाल सभी अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार रहेगा।

See also  रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई,65 लाख कैश और 55 लाख रुपये के आभूषण मिले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now