हेमंत सोरेन 21 अप्रैल को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2026

हेमंत सोरेन 21 अप्रैल को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC) से चयनित और अनुशंसित 64 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। प्रोजेक्ट बिल्डिंग के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होगा। वहीं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से अनुशंसित महिला पर्यवेक्षकाओं को भी नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में TMC उम्मीदवार के लिए मांगा वोट, कहा-BJP ने समाज में भर दिया हैं जहर
सीडीपीओ की नियुक्ति पत्र पानेवाले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा उनमें अनारक्षित श्रेणी के 34, एससी श्रेणी के दो, एसटी श्रेणी के 21, बीसी-वन के एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं। बताते चलें कि नियुक्ति परीक्षा में 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे।

See also  रांची के मनातू तालाब में NDRF का सर्च ऑपरेशन, पिस्का मोड़ से गायब युवक की तलाश जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now