- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

जमशेदपुर के कोवाली थाना प्रभारी पर मारपीट करने और एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, SSP के पास की गई शिकायत

जमशेदपुर के कोवाली थाना प्रभारी पर मारपीट करने और एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, SSP के पास की गई शिकायत

जमशेदपुरः पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने एसएसपी पीयूष पांडेय को आवेदन देकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर अपने पिता श्याम प्रसाद बेरा के साथ बेरहमी से मारपीट करने, एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और झूेठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
आधी रात को घर से उठाकर थाना ले जाने का आरोपः करण ने आवेदन में बताया कि उनके 50 वर्षीय पिता श्याम प्रसाद बेरा शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। 06 जून की रात 12 बजे कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव उनके घर पहुंचे। उनके पिता पर गांजा का अवैध कारोबार करने का आरोप लगाया और उन्हें अपने साथ कोवाली थाना ले गये। जब वे भाईयों के साथ रात में कोवाली थाना पहुंचे, तो देखा कि थाना प्रभारी उनके पिता को बेरहमी से पीट रहे हैं। उनके पिता के दर्द से कराहने की आवाज थाना परिसर के बाहर तक साफ सुनाई दे रही थी। जब हमलोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो थाना प्रभारी ने गाली-गालौज की और डांटकर भगा दिया।
अगले दिन अस्पताल में भर्ती मिले पिताः अगले दिन सुबह जब हमलोग थाना पहुंचे, तो पता चला कि पिता पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं, अस्पताल में पिता को स्लाइन चढ़ायी जा रही थी, पीड़ित पिता ने बेटों को बताया कि पुलिस ने रातभर उनकी पिटाई की है। हालत बिगड़ने पर पुलिस को उन्हें अस्पताल लाना पड़ा।
एक लाख रुपये मांगने का आरोपः आरोप लगाया कि थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव मामले को दबाने के लिए एक लाख रुपये मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर उनके पिता को गांजा के झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। करण ने एसएसपी से केस की निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगायी है।

See also  हे भगवान, सीईओ मां ने चार साल के बच्चे का क्यों कर दिया मर्डर  ?  AI कंपनी की है मालकिन, बैग में मासूम की बॉडी लेकर जा रही थी ठिकाने लगाने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now