जमशेदपुर में दो बसों में लगी आग, बस जलकर हुई खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

जमशेदपुर: ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड में सोमवार अहले सुबह अचानक दो खड़ी बसों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों बसें धू-धू कर जलने लगीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 8.47.00 AM
स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बस में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली, जिसके बाद आग तेजी से पास में खड़ी दूसरी बस तक फैल गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

See also  रामनंदी होटल्स ग्रुप के 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मालिक पर 131 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now