- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Election Results 2026:तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और असम में गौरव गोगोई चुनाव हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की सुनामी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2026

Election Results 2026:तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और असम में गौरव गोगोई चुनाव हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की सुनामी

डेस्कः पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है।पश्चिम बंगाल में बीजेपी 115 सीटों पर आगे है जिसमें 91 सीट वो जीत गई है। ममत बनर्जी की टीएमसी 42 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। असम में हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में बीजेपी 81 सीटों पर आगे है जिसमें 75 सीट वो जीत चुकी है। कांग्रेस को 19 सीटें मिलती नजर आ रही है। पहली बार चुनाव लड़ रही जेएमएम यहां दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। केरलम में 63 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना रही है। सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडू में हुआ जहां अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 100 से ज्यादा सीटें मिल रही है और वहां मुख्यमंत्री स्टालिन चुनाव हार चुके है। पंडुचेरी में एआईएनआरसी की सरकार बन रही है।असम की जोरहाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई करीब 23 हजार वोटों से हार गए हैं।

See also  स्कूल के महिला वाशरूम में लगाया कैमरा, रिकॉर्ड कर प्रिंसिपल देखता था VIDEO; सस्पेंड

WhatsApp Image 2026 05 04 at 3.45.18 PM

इस सीट पर बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को जीत मिली है। उन्हें 69 हजार 439 वोट मिले हैं।दोपहर तक के रुझानों में यह स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई तय मानी जा रही है और भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 2011 से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।वहीं असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिसे पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज का परिणाम बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 04 at 3.13.32 PM

तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को पीछे छोड़ते हुए अभिनेता विजय की पार्टी TVK की ब्लॉकबस्टर एंट्री सत्ता में होती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं।पुडुचेरी में भी NDA (NRC+) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यहां एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता की तस्वीर साफ होती जा रही है। इसके अलावा केरल में लेफ्ट का किला ढहता नजर आ रहा है। ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस‑नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) की जीत तय मानी जा रही है। यदि यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो केरल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होगा।

See also  पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट, अंगूठी देखने घुसे थे बदमाश

 

केरल में लेफ्ट का किला ढहा, बंगाल में TMC का फूल मुरझाया

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। बंगाल के रुझानों में बीजेपी को मिलते बहुमत के बीच ममता बनर्जी ने संदेश शेयर किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मैंने पहले ही बोला था जब तक आखिरी काउंट न हो जाये डटे रहिए। हमारा वोट शेयर आखिरी राउंट में हमारा रुझान सामने आयेगा। हम लोग जीतेंगे।ये लोग केंद्रीय बल के द्वारा हमारे लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। जहां हम जीत रहे हैं वहां वोट गणना धीमे कर रहे हैं। अंतिम राउंड तक डटे रहे हम जीतेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि कार्यकर्ता जमीन पर डटे रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now