- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लातेहार SP कुमार गौरव ने सरेंडर कर चुके नक्सलियों के साथ की बैठक, बोले- हर कदम पर साथ है प्रशासन

लातेहार :छिपादोहर थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिवारजनों के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव स्वयं मौजूद रहे और सरकार की पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026 04 27 at 8.29.24 PM 1
बैठक के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, लंबित मामलों के समाधान, पुरस्कार राशि भुगतान, जमीन आवंटन, शिक्षा, आवास, आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य बीमा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन भी लिए गए।
एसपी कुमार गौरव ने कहा कि लातेहार पुलिस और जिला प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें, हरसंभव मदद दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026 04 27 at 8.29.24 PM
बैठक में अब भी सक्रिय नक्सलियों से सरकार की नई दिशा आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की गई। एसपी ने कहा कि हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वालों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग मिलेगा।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक इस नीति के तहत छिपादोहर थाना क्षेत्र में 12, जबकि पूरे लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

See also  हिंडाल्को चकला कोल प्रोजेक्ट की जमीन को लेकर विवाद हुआ खत्म, कंपनी से बातचीत के बाद ग्रामीण जमीन देने को हुए तैयार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now