रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, दानपेटी से नकदी की लूट, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध हत्यारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2026

रांचीः गुरुवार रात धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में गार्ड की हत्या कर दी गई है।  अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में मौजूद गार्ड की हत्या कर दी। रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटना स्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच में जुट गए है।मृतक गार्ड बिरसा मुंडा पिछले 25 सालों मंदिर में गार्ड की सेवा दे रहा था।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 8.18.04 AM

मंदिर के दानपेटी से कैश की लूट
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली। इससे घटना को लूट और हत्या—दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। फिलहाल धुर्वा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

See also  उद्योगपति कैरव गांधी को पुलिस ने किया बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात को एक ही व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि घटना के समय मंदिर अंदर से बंद था। मंदिर के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है, जहां सीढ़ी लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाश उसी सीढ़ी के सहारे मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 8.44.54 AM
घटना की सूचना मिलते ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन सहित पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिख रहा है जो नकाबपोश है। पुलिस को आशंका है कि इसी नकाबपोश ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

See also  कल तक उठाते थे फाइलें, अब बन गए कमिश्नर साहब; एक चपरासी की गजब कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now