शादी समारोह में शामिल होने आई आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पांच युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2026

शादी समारोह में शामिल होने आई आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पांच युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

लातेहारः शादी समारोह में शामिल आई एक आदिवासी लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुवार की रात गांव के ही पांच लड़कों ने लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवकों ने आधी रात के बाद लड़की को धमकी देकर जंगल में ही छोड़ दिया।

रांची में पार्टी के नाम पर घर बुलाया, नाबालिग को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

इस घटना के बाद देर रात जब लड़की वापस अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची तो पूरी उसने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को लड़की अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल अलर्ट मोड में आ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दिया है।
हालांकि जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना में शामिल चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के द्वारा अभी नहीं की गयी है।

See also  सरायकेला-खरसावां के SP मनीष टोप्पो का तबादला, मुकेश लुनायत को बनाया गया नया पुलिस अधीक्षक

झारखंड में 42 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए
इस संबंध में पूछने पर लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता और उनके परिजनों द्वारा प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now