रांची में पार्टी के नाम पर घर बुलाया, नाबालिग को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2026

रांची में पार्टी के नाम पर घर बुलाया, नाबालिग को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

रांचीः राजधानी रांची में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि नामकुम के करकट्टा गांव में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां पार्टी के नाम पर दोस्तों ने एक नाबालिग को घर पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 31 मार्च की है, लेकिन 16 अप्रैल को नामकुम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, सभी आरोपी नाबालिग है।

झारखंड में 42 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए
एफआईआर के मुताबिक पीड़िता 10वीं की छात्रा है और बरियातू की रहने वाली है। सभी आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे से परिचित हैं। एक आरोपी ने 31 मार्च को पार्टी के नाम पर उसे अपने घर में बुलाया। घर में सिर्फ आरोपी की दादी थी। वे सभी लड़की को पार्टी करने के नाम पर कमरे में ले गए। सभी ने खाना खाया, शराब पी। जब लड़की नशे में धुत हो गई तो चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सभी उसी कमरे में सो गए। सुबह लड़की दर्द से कराहने लगी तो उन लोगों ने उसे बरियातू सिथत घर छोड़ दिया। कुछ दिन बाद फिर उनलोगों ने लड़की को बुलाया तो उसने इंकार कर दिया और पूरी घटना मां को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर नामकुम थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इनमें दो करकट्टा और दो आरोपी पलांडू का है।

See also  रामगढ़ की जिला प्रोबेशन अफसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now