छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा,10 मजदूरों की मौत 15 घायल

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा,10 मजदूरों की मौत 15 घायल

डेस्कः मंगलवार को छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ। सुक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फंटने से 10 मजूदरों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में 15 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए है। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने वाला बिल आया सामने, परिसीमन के बाद बढ़ जाएंगीं सीटें; विशेष सत्र में होगी बहस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर में सिंहितराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के विद्युत संयंत्र में बॉयलर ट्यूब में विस्फोट हुआ।सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा, ” 10 श्रमिकों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हो गए हैं।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम नहीं होंगे निशांत कुमार, JDU-BJP से एक-एक विधायक बनेंगे उपमुख्यमंत्री
दरअसल, हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज दूर-तक सुनाई दी।बॉयलर फटने के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूत्रों ने बताया कि उस वक्त कई मजदूर वहां ड्यूटी पर तैनात थे। घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 15 मजदूरों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।वहीं अब तक 10 मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी NDA विधायक दल के नेता चुने गए
अभी तक हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों में अनदेखी से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना की दुख जताया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह घटना दुखद है। मृतकों के प्रति गहरी संवेदना है।इस घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now