पटनाः नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। इससे पहले मंगलवार सुबह उन्होंने कैबिनेट की अंतिम बैठक की थी और कैबिनेट भंग कर दिया था। कैबिनेट बैठक के दौरान फोटो सेशन भी किया गया। बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा उसको लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। एनडीए की बैठक में सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के साथ केवल दो उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा।
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम नहीं होंगे निशांत कुमार, सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री और JDU-BJP से एक-एक विधायक बनेंगे उपमुख्यमंत्री
एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।इसके साथ बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सम्राट चौधरी बुधवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए पोस्ट किया कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
BJP विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार ने मुझे शासन करना सिखाया है; मैं भाजपा की विचारधारा को कायम रखूंगा।"@samrat4bjp @NitishKumar @Jduonline @BJP4Bihar @RJDforIndia @INCBihar @LJP4India #SamratChaudhary #BiharCM #nitishkumar #bihar pic.twitter.com/wUz7fzvOeZ
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 14, 2026


