बिहार के बेगूसराय में होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़े, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

बिहार के बेगूसराय में होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़े, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल

डेस्कः बिहार में होमगार्ड जवानों के बीच जमकर पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा बेगूसराय के बलिया में होमगार्ड जवानों में किसी बात को लेकर जवान दो गुट में बट गए और फिर दोनों गुट ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी करने लगे।वहीं इस घटना कि तस्वीरें भी सामने आई जिसमें साफ देखा जा रहा की वहां मौजूद होमगार्ड जवान एक दूसरे पर पत्थरफेंक रहे है। जिस वजह से वहां अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।

बिहार में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 10 घायल
बताया जा रहा सदानंदपुर के समीप एनएच पर होमगार्ड जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी जिसके बाद सभी दो गुट में बट गए और दोनों गुट में भिड़ंत हो गई।इस दौरान जमकर एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे, इस बीच कई जवान जख्मी हो गए , जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों घायल जवानों को स्थानीय लोगों ने स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

See also  रिम्स निदेशक की बर्खास्तगी पर बाबूलाल मरांडी का हमला, सीबीआई जांच की मांग

मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित कुढ़नी रेप और मर्डर केस में रोहित दोषी करार, हैवान के चहरे में नहीं दिखा कोई पश्चाताप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्थरबाजी और मारपीट में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। दोनों ट्रेनी होमगार्ड जवानों कि पहचान विक्की कुमार और रोहित कुमार मांझी के रुप में हुई है। हालांकि दोनों गुटों में किस बात को लेकर भिड़ंत हुई यह स्पष्ट नहीं हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now