धनबादःझरिया के चौथाई कुल्ही धर्मनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक जमीन और घरों में दरार पड़ने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। देखते ही देखते कई घरों की दीवारें और फर्श चटकने लगे जिससे घबराए लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए।


असम चुनाव से एक दिन पहले हेमंत सोरेन ने जनता के नाम जारी किया संदेश, कहा-‘दमनकारी सरकार को देनी है पटखनी’
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि शुरुआत में जमीन पर एक पतली सी दरार दिखाई दी। लेकिन कुछ ही देर में वह तेजी से दरार फैलने लगी।देखते ही देखते दरार इतनी चौड़ी हो गई कि घर और जमीन मानो दो हिस्सों में बंट गया। लोगों ने बताया कि वह बचपन से इसी इलाके में रह रहे हैं लेकिन इस तरह की भयावह स्थिति पहले कभी नहीं देखी।
JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया
घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह, झरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) और बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका बस्ताकोला एरिया नंबर 9 के अंतर्गत आता है जो पहले से ही भू-धंसान और आग की समस्याओं के लिए जाना जाता रहा है।लोगों ने आशंका जताई कि भूमिगत खनन गतिविधियों और आग की वजह से जमीन कमजोर हो चुका है जिसके चलते यह घटना हुई है। प्रभावित परिवारों ने बीसीसीएल से तत्काल सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि अब इस क्षेत्र में रहना जान जोखिम में डालने जैसा है।






