विमान का किराया 30,000 के पार, तेजस-पूजा स्पेशल में सीट नहीं; छठ-दीपावली में परदेसी कैसे आएंगे बिहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2025

plane-lucknow

डेस्कः दीपावली और छठ पर्व में दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इन यात्रियों को जहां ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही। वहीं हवाई जहाज का किराया आसमान छू रहा है। रेलवे और एयरलाइंस की विभिन्न कंपनियों के द्वारा स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त विमान का परिचालन दिल्ली से ही सबसे अधिक हो रहा है। इसके बावजूद दोनों पर आम यात्री सवारी नहीं कर पा रहे हैं।

एक टिकट बुकिंग एप्लीकेशन पर बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों से गुरुवार को आने के लिए जो किराया दिख रहा है उसमें सबसे अधिक किराया दिल्ली से पटना आने का 31818 रुपये था। मुंबई से पटना का 19880 और बेंगलुरु से पटना का 15480 रुपये किराया था। पूजा स्पेशल वंदे भारत, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, कुर्ला एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस सहित सभी नियमित और स्पेशल ट्रेनों में दोनों पर्व के दौरान आने और पर्व मनाकर वापस जाने के लिए किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है।

See also  कांग्रेस की कलह का फैसला अब दिल्ली दरबार में, नाराज कांग्रेस विधायक दिल्ली गए, मुख्यमंत्री कल करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात

झारखंड शराब घोटाला में ACB का बड़ा ऐक्शन, प्लेसमेंट एजेंसी के 3 निदेशक गिरफ्तार

मंगलवार को टिकट बुकिंग एप्लीकेशन पर हवाई जहाज से बुधवार को आने के लिए जो किराया दिखा रहा था, उसके अनुसार दिल्ली से पटना का 31818, चेन्नई से पटना का 25440, पुणे से पटना का 22218, मुंबई से पटना का 19880, हैदराबाद से पटना का 18026, बेंगलुरु से पटना का 15480 और कोलकाता से पटना का 10730 रुपये किराया था। वहीं रेलवे की ओर से लगभग 100 से अधिक ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है, जो लगभग 4000 से अधिक फेरे लगाएगी।

पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो की विमान से उतरे पवन कुमार ने बताया कि पर्व मनाने के लिए घर आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में नौकरी करता हूं। पटना आने के लिए वहां से ट्रेन या हवाई जहाज का ज्यादा विकल्प नहीं है। इसी कारण निजी वाहन से दिल्ली पहुंचे। 21000 रुपये में हवाई जहाज का टिकट लिए हैं।

See also  असम चुनाव में JMM के 20 स्टार प्रचारक, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी से सटे राज्यों में रहने वाले बिहार के ज्यादातर लोग दिल्ली पहुंच जाते हैं। इसी कारण दिल्ली में बहुत अधिक भीड़ है। वहीं संपूर्ण क्रांति से उतरी यात्री सुशीला देवी ने बताया कि बहुत पहले ही रिजर्वेशन करा लिए थे। स्टेशन पर चार-पांच दिन चक्कर लगाने पर कन्फर्म टिकट मिला।

मोकामा से JDU के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह ने भरा नामांकन, 25000 समर्थकों को कराया भोज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now