रांची में सेना के जवान पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 24, 2026

रांची में सेना के जवान पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रांचीः राजधानी रांची में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 38 वर्षीय सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पारा मिलिट्री फोर्स के जवान विनय को गिरफ्तार किया है।वह नामकुम स्थित राजपुताना राइफल का जवान है।
जवान विनय पर आरोप है कि उसने शनिवार को करमटोली के प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार को कॉलेज से घर लौट रही 23 वर्षीय एक आदिवासी छात्रा के साथ छेड़खानी और उसे जबरन अगवा करने के प्रयास कर रहा था। छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ कर लालपुर पुलिस के हवाले कर दिया था। सेना के जवान की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी है।CCTV फुटेज के अनुसार सेना का जवान विनय छात्रा को जबरन खींच कर सुनसान स्थान पर एक बाउंड्री के किनारे ले गया था और अश्लील हरकत कर रहा था।रांची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  नम आंखों से दिशोम गुरु को अंतिम विदाई; उमड़ा जन सैलाब, शिबू सोरेन अमर रहें से गूंजा आसमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now