अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को झारखंड की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नव वर्ष और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल आपके लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित हो। आप अपने खेल से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नया मुकाम हासिल करें। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए ढेरों आशीवार्द। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फुटबॉलर अनुष्का को सम्मानित करने के साथ स्पोर्ट्स किट प्रदान किया। अनुष्का ने भी अपने अब तक के खेल अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 6.23.22 PM

विनय चौबे ही नहीं उनका स्टॉफ भी हैं करोड़ों का मालिक, ACB की जांच में हुआ खुलासा
खेलों में आप आगे बढ़ें, सरकार करेगी पूरा सहयोग मुख्यमंत्री ने अनुष्का से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें। आपसे इस राज्य को काफी उम्मीदें हैं। आपकी हर जरूरत तथा सहयोग के लिए सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार इन खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ वैसा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है, जहां से वे खेलों की दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्य में खेल का बेहतर वातावरण तैयार करने तथा खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए जो भी ज़रूरतें होगी, उसे उपलब्ध कराएंगे।
अनुष्का के गांव रुक्का, ओरमांझी, रांची में बनेगा खेल मैदान, परिजनों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा

See also  चंपाई सोरेन बहुत बड़े लीडर, 5-6 महीने से होती रही है बातचीत, मैं चाहता हूं हेमंत भी BJP के साथ आएं-हेमंता बिस्व सरमा

लोहरदगा में बड़ा हादसा टला, कोयल नदी पर बना रेलवे पुल का पीलर क्षतिग्रस्त, रांची-लोहरदगा मेमो ट्रेन को रोका गया
मुख्यमंत्री ने अनुष्का कुमारी के रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित रुक्का गांव में एक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित रांची के उप विकास आयुक्त से कहा कि सुश्री अनुष्का के परिजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए समुचित कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आर्थिक संकट की वजह से किसी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए। खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को हर हाल में सामने लाना है ताकि उन्हें उनकी मंजिल मिले और खेलों की दुनिया में झारखंड की एक अलग पहचान बने।अनुष्का ने गरीबी- तंगी के बीच संघर्ष करते हुए फुटबॉल की दुनिया में बनाई है अपनी एक अलग पहचान अनुष्का आजअपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा के लिए “द गोल मशीन” के रूप में जानी जाती है। लेकिन, उसके यहां तक पहुंचने की दास्तान आसान नहीं रही। घर की आर्थिक हालात और संघर्ष के बीच फुटबॉल के प्रति जुनून से ही उसने यहां तक का रास्ता सफर किया। आज अनुष्का की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बन चुकी है। विदित हो कि उसके पिता दिलेश मुंडा दिव्यांग हैं और माता दिहाड़ी मजदूरी कर घर- परिवार चलाती हैं। अनुष्का के दो भाई हैं। बड़ा भाई एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने आर्किड अस्पताल जाकर सड़क हादसे में घायल सांसद महुआ माजी के स्वास्थ्य का जाना हाल

WhatsApp Image 2026 01 04 at 6.24.06 PM

रांची में शीतलहर की वजह से स्कूलों को बंद करने का निर्देश, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी किया आदेश
अनुष्का ने कम उम्र में ही हासिल कर ली है कई उपलब्धियां
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अनुष्का कुमारी को फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। अनुष्का कुमारी कम उम्र में ही फुटबॉल के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। वह इस वर्ष मार्च में चीन में आयोजित होने वाले एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में एक बार फिर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व पिछले वर्ष सितंबर में भूटान में आयोजित सैफ अंडर- 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी भी थी। इस प्रतियोगिता में उसने सबसे ज्यादा सात गोल किए थे। इस वजह से उसे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब से नवाजा गया था। वहीं, 2024 में नेपाल में हुए अंडर- 16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में उप विजेता रही भारतीय टीम की भी सदस्य थी। वह फिलहाल आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रही है और इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में शामिल होगी।

See also  हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन के मौके पर पिता शिबू सोरेन से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now