पटना में पिता के सामने बेटी को उठाने का प्रयास, होटल स्टाफ ने कमरे में घूसकर पकड़ा हाथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 24, 2026

पटना में पिता के सामने बेटी को उठाने का प्रयास, स्टाफ ने कमरे में घूसकर पकड़ा हाथ

पटनाः राजधानी पटना के होटल में युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपने पिता के साथ होटल में रुकी थी। इसी दौरान शनिवार की आधी रात होटल स्टाफ कमरे में घुसा और युवती को हाथ पकड़कर खींचने लगा।रूपसपुर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के निकट एक होटल में पिता के साथ रुकी लड़की के साथ मनचले ने छेड़खानी की। उसे होटल के कमरे से जबरन ले जाने का प्रयास किया। इस संबंध में युवती के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बेगूसराय की छात्रा पिता के साथ आई थी पटना
बताया जाता है कि बेगूसराय इलाके की एक लड़की अपने पिता के साथ पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आई थी। शुक्रवार की रात, पिता के साथ रूपसपुर थाना क्षेत्र के लाॅ कॉलेज के निकट एक होटल के 103 नंबर कमरे में रुकी थी।छात्रा के पिता ने बताया कि देर रात उनके कमरे का दरवाजा खोलकर युवक अंदर घुस गया और उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। इसी क्रम में उनकी नींद खुल गई तो वे चौंक गए। पूछा तो युवक ने कहा कि यह कौन है। उन्‍होंने बताया कि बेटी है। लेकिन वह हटने को तैयार नहीं था। इसके बाद उन्‍होंने पास रहने वाले अपने एक रिश्‍तेदार को फोन किया तो वह पहुंचा। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। उन्‍होंने बताया कि आरोपित युवक होटल मालिक का ड्राइवर है।
आरोपित युवक को ह‍िरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जब होटल के कमरों को खुलवाया तो कई लड़क‍ियां शराब पी रही थीं।पुलिस को देख कई युवक फरार हो गए, लेकिन चार से पुलिस ने पूछताछ की।

See also  बिहार में पूर्व मुखिया की बीच सड़क हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने मारी 16 गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now