धनबाद में कोयला चोरों का दुस्साह, ASI और उनकी पत्नी पर किया हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2026

धनबाद में कोयला चोरों का दुस्साह, ASI और उनकी पत्नी पर किया हमला

धनबादःझरिया के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में रविवार को कोयला चोरों का दुस्साहस सामने आया। शिमलाबहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास स्पेशल ब्रांच के एएसआई अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी पर अपराधियों ने हमला कर दिया।

रांची के हुंडरू फॉल में चार छात्र डूबे, सेल्फी लेने के दौरान फिसला पैर, लोगों ने ऐसे बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार, ऐना कोलियरी से बीएनआर के लिए कोयला परिवहन के दौरान सक्रिय चोर गिरोह हाईवा वाहनों को रोककर खुलेआम कोयला उतार रहे थे। इसी दौरान एएसआई अनुज कुमार वहां पहुंचे और इसका विरोध किया। विरोध से नाराज कोयला चोरों ने उन पर हमला कर दिया।

धनबाद में गैस सिलेंडर कटर ब्लॉस्ट से तीन की मौत, 3 CISF जवान भी घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने पत्नी के सामने ही एएसआई की बेरहमी से पिटाई की। जब उनकी पत्नी काजल कुमारी बचाव के लिए आगे आईं तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट की।घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के बेट और बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now