विष्णुगढ़ हत्या कांड के आरोपी भीम राम से BJP ने झाड़ा पल्ला, JMM ने पुरानी तस्वीर जारी कर पूछा सवाल

विष्णुगढ़ हत्या कांड के आरोपी भीम राम से BJP ने झाड़ा पल्ला, JMM ने पुरानी तस्वीर जारी कर पूछा सवाल

डेस्कःहजारीबाग के विष्णुगढ़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी भीम राम को लेकर बीजेपी ने ये दावा किया है कि वो पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भीम राम का बीजेपी से कोई वास्ता नहीं है। वो न तो कभी बीजेपी का सदस्य था और न ही उसे कोई पद ही दिया गया था। लेकिन बीजेपी के इस दावे पर सवाल उठ रहे है क्योंकि भीम राम की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो बीजेपी का पट्टा लगाकर चुनाव प्रचार करता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी बूथ कमेटी के अध्यक्ष होने के दावे को पार्टी की ओर से खारिज किया जा चुका है लेकिन भीम राम का चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो कुछ और ही कह रहा है।

 

बिष्णुगढ़ कांड के आरोपी से बीजेपी ने तोड़ा नाता! प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा भीम राम नहीं था पार्टी कार्यकर्ता

दूसरी बात कि इस हत्याकांड के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने मृतका के घर का दौरा किया। इस दौरान सभी नेताओं के साथ भीम राम नजर आता था अगर उसकी बीजेपी के साथ नजदीकी नहीं होती तो क्या वो विधायक या सांसद ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठ सकता था। बीजेपी के जो भी नेता विष्णुगढ़ इस दौरान गए भीम राम उनके साथ मौजूद रहा। यही नहीं मीडिया के सामने उसके बयान भी इस हत्याकांड को लेकर आया था। इसलिए बीजेपी द्वारा भीम राम से पल्ला झाड़ने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है, जेएमएम अब भीम राम के माध्यम से बीजेपी को घेर रही है। जेएमएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुरानी तस्वीर जारी कर बीजेपी को घेरा है। जेएमएम ने लिखा है कि भाजपा नेतृत्व का सबसे करीबी है विष्णुगढ़ घटना का मुख्य आरोपी।
फिर भी पार्टी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है—आख़िर कार्रवाई से परहेज़ क्यों?
जब दूसरों पर आरोप हों तो तीखी बयानबाज़ी, और अपने पर सवाल उठें तो सन्नाटा—ये दोहरा रवैया कब तक?
जनता जवाब चाहती है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now